विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूध पीने वालों को सताया डर, पहुंचे डॉक्टर के पास; फिरोजाबाद में पागल कुत्ते के काटने से आक्रामक हुई गाय

By Puneet Kumar Rawat Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 07 Oct 2026 08:29 PM (IST)

फिरोजाबाद के टूंडला में एक गाय को पागल कुत्ते ने काट लिया, जिसके बाद गाय आक्रामक हो गई और उसका ...और पढ़ें

स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रैबीज लगवाने पहुंची महिला।

स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रैबीज लगवाने पहुंची महिला।

संवाद सूत्र, टूंडला (फिरोजाबाद)। दूध पीने पर डर सताए। ऐसा अजब मामला पहली बार सुना होगा। दरअसल जिस गाय का दूध लोग पीते आ रहे थे, उसे पागल कुत्ते ने काट लिया। अब गाय आक्रामक हो गई है। इसके बाद दूध पाने वाले चिंतित हो उठे हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर डॉक्टर की राय ले रहे हैं और एंटी रैबीज वैक्सीन लगवा रहे हैं।

पालतू गाय को करीब दो महीने पागल कुत्ते ने काटा था। अब गाय में आक्रामकता आ गई है। बुधवार को गाय मालिक स्वजन सहित एंटी रैबीज का टीका लगवाने अस्पताल पहुंचे। वह दो माह से उसी गाय का दूध पी रहे थे। जिससे वह चिंतित हैं।

नगला सिंघी थाना क्षेत्र के गांव धीरपुरा निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि उनकी पालतू गाय को करीब दो माह पहले पागल कुत्ते ने काट लिया था। गाय दूध देती थी। परिवार के सदस्यों के साथ दूधिया भी उसका दूध ले जाता था। अब गाय में कुत्ते के काटने के लक्षण दिखाई देने लगे हैं।वह आक्रामक हो गई है।

ये लक्षण कहीं परिवार के सदस्याें में न आ जाएं। इसलिए वह बुधवार दोपहर 12 बजे उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने सभी के एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी टूंडला सत्येंद्र कुमार निगम ने बताया कि गाय के दूध को अच्छी तरह उबालकर पीने से रैबीज संक्रमण की आशंका नहीं रहती। उन्होंने लोगों से घबराने के बजाय पशु चिकित्सक की सलाह लेने की अपील की है।