फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौत
फिरोजाबाद के मक्खनपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार के पलटने से कंज्यूमर कोर्ट की न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनम ...और पढ़ें
-1793778318523_m.webp)
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद लोग। इनसेट में सोनम चतुर्वेदी का फाइल फोटो।
HighLights
फिरोजाबाद में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार पलटी।
एक्सेंट कार से टक्कर के बाद हुआ यह हादसा।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक्सेंट कार से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार चला रहीं मूल रूप आगरा में ताजनगरी फेस वन निवासी सोनम चतुर्वेदी (45) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वह कंज्यूमर कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट थीं।
बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे सोनम चतुर्वेदी स्विफ्ट डिजायर कार से जा रही थीं। बताया गया है कि आगे-पीछे चल रही दोनों कारों की गति अधिक थी। इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक्सेंट कार से टकरा गई। टक्कर के बाद स्विफ्ट डिजायर पलट गई।
हादसे में सोनम चतुर्वेदी के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में ले लिया गया है। एक्सेंट कार का चालक मौके से भाग गया।