हाईवे पर दौड़ती बस में लगी आग, मची रही अफरातफरी
मक्खनपुर, संवाद सूत्र। हाईवे पर रविवार दोपहर रोडवेज की चलती बस में आग लग गई। यात्री दहशत में आ गए और बमुश्किल जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन अफरातफरी मची रही।
मक्खनपुर, संवाद सूत्र : हाईवे पर रविवार दोपहर रोडवेज की चलती बस में आग लग गई। इससे उसमें बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई। वे चालक के बस रोकने से पहले ही उतर कर भागने लगे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
दोपहर करीब 11.45 बजे औरैया डिपो की बस नंबर यूपी 84 टी 0776 औरैया से आगरा जा रही थी। बस मून शीतालय और देवता कोल्ड स्टोरेज के बीच हाईवे पर दौड़ रही थी। इसी बीच बस के अगले हिस्से में आग लग गई। धुआ और ¨चगारी निकलते देख चालक श्यामा चरन और परिचालक सुखवीर ¨सह के साथ ही यात्रियों के होश उड़ गए। तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद आग और भड़क गई। आग की छह सीटें जलकर खाक हो गईं। फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और दमकलों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। फीरोजाबाद और शिकोहाबाद से दमकल भेजी गई थी।
बस में थीं 45 सवारियां
बस में 45 सवारियां थीं। इसमें से अधिकतर आगरा जाने वाले यात्री थे। आगरा के लोहामंडी निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि बस में आग लगते ही यात्रियों के बीच अफरातफरी फैल गई थी। आनन-फानन में सभी सवारियां उतर गईं। बस के चालक-परिचालक ने दूसरी बसों से यात्रियों को भिजवाया। बस में नहीं थे आग बुझाने के इंतजाम:
इस घटना से रोडवेज बसों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई। यात्रियों के अनुसार बस में आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं था। यदि होता तो उससे तत्काल आग पर काबू पा लिया जाता। पूर्व में बस में आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें यात्रियों की जानमाल का भी नुकसान हुआ था।