खैरगढ़ में सिलिंडर लीक होने से लगी आग, सगे भाइ्र झुलसे
फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। खैरगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में शुक्रवार को पानी गर्म करते समय गैस सिलिंडर लीक होने से रसोई में आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैल गई। आननफानन में गृह स्वामी ने सिलिंडर का रेग्यूलेटर बंद कर दिया। इसके बाद सगे भाइयों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे झुलस गए। बाद में पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
जेएनएन, फीरोजाबाद: खैरगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में शुक्रवार को पानी गर्म करते समय गैस सि¨लडर लीक होने से लगी रसोई में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। बुझाने के प्रयास में दो सगे भाई झुलस गए।
शुक्रवार सुबह गिरीश मिश्र गैस चूल्हे पर पानी गर्म कर रहे थे। इसी दौरान सिलिंडर से गैस होने से आग लग गई। गिरीश मिश्र ने सि¨लडर का रेग्यूलेटर बंद कर दिया, लेकिन आग रसोई में फैल चुकी थी। आग से अफरातफरी मच गई। उनके भाई राजवीर शास्त्री भी दौड़कर पहुंच गए और दोनों आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान वे झुलस गए। बाद में पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हादसे में घरेलू सामान भी जल गया। वहीं रसूलपुर थाना क्षेत्र स्थित आसफाबाद निवासी 20 वर्षीय बीना पुत्री मोहनलाल गर्म पानी गिरने से जल गई। परिजन आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए।