Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News : लोडर वाहन से जा रहे यात्री के बैग में आग लगने से धमाका, एक की मौत; दो सवारियां झुलसी

    यूपी के फिरोजाबाद के सिरसागंज में हाईवे स्थित राधे मोड़ पर एक सवारी के बैग में अचानक से आग लग जाने से 14 वर्षीय दीपेश नाम का लड़का बुरी तरह से घायल हो गया। जिसकी मृत्यु हो गई। वहीं अन्य दो आग से झुलस गए जिनको सरकारी अस्पताल भिजवाया। वहीं दीपेश जालौन जिले के बस्तीपुर गांव का रहने वाला था।

    By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Fri, 01 Nov 2024 05:11 AM (IST)
    Hero Image
    लोडर वाहन से जा रहे यात्री के बैग में आग लगने से धमाका

     जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। हरियाणा के मानेसर से उन्नाव जा रहे लोडर वाहन में पीछे बैठी सवारी के बैग में गुरुवार सुबह आग लगने से धमाका हो गया। पास में बैठी तीन सवारियां झुलस गईं। उपचार के दौरान झुलसे किशोर की मृत्यु हो गईं। घटना सिरसागंज में हाईवे पर हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसओ वैभव कुमार सिंह ने बताया की लोडर वाहन में दो दर्जन सवारियां पीछे बैठी थीं। सिरसागंज में हाईवे स्थित राधे मोड़ पर एक सवारी के बैग में अचानक से आग लग जाने से 14 वर्षीय दीपेश ग्राम बस्तीपुर थाना कुठौंद , जिला जालौन, 22 वर्षीय रवि ग्राम अमरपुर तिर्वा कन्नौज और शिवकुमार भीकमपुर थाना पूर्व जनपद उन्नाव झुलस गए। पुलिस ने तीनों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टर ने दीपेश को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

    मुरादाबाद में गंधक पटास सील पत्थर पर पीसने पर विस्फोट, महिला झुलसी

    दीपावली पर पटाखे बनाने के लिए सिल पत्थर पर गंधक पटास पीसते समय विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज होने क्षेत्र में खलबली मच गई। महिला बुरी तरह झुलस गई। महिला को आनन फानन में महिला को जिला आपताल में भर्ती कराया गया है।

    यह घटना मूंढापांडे के गांव अक्का रायपुर में गुरुवार की रात आठ बजे घटित हुई है। यहां के रहने वाले अजय कुमार पूजा करने के बाद छत पर जाकर लेट गए थे। उनकी पत्नी अनीता को देवर सुभाष ने गंधक पोटास पीसने के लिए दी। जिससे वह रात में दीपावली का धमाका कर सके। अनीता ने सिल पत्थर पर पोटास पीसनी शुरु की तो अचानक विस्फोट हो गया।

    महिला की चेस्ट, मुंह, दोनों हाथ झुलसे

    तेज धमाके की आवाज पर पास पड़ोसी इकट्ठा हो गए। इससे महिला के शरीर पर बारूद चिपक गया। घर की महिलाओं ने अनीता के शरीर पर आटा लगा दिया था। इसके बाद 108 एम्बुलेंस से मुरादाबाद जिला अस्पताल लाया गया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया गया। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा जुनैद अंसारी ने बताया कि महिला की चेस्ट, मुंह, दोनों हाथ आदि हिस्से आग की वजह से झुलस गए हैं। फिलहाल उपचार दिया जा राजा है।

    कांशीराम नगर में स्वास्थ्य कर्मचारी का बेटा भी झुलसा

    जिला अस्पताल में वार्ड बॉय सुशील कांशीराम नगर में रहते हैं। गुरुवार की देर शाम दीपावली की पूजा के बाद उनका बेटा अभी घर के बाहर खड़ा था। अचानक उसके ऊपर पटाखा गिरा। जिससे उनके कपड़े में आग लग गई। शुक्र तो यह रहा कि शरीर का कोई हिस्सा जला नहीं। हाथों पर आग की लपट लगी थी।