नोएडा जा रहे थे DFO विकास नायक: फिरोजाबाद में कार हादसे में गई जान, डिवाइडर तोड़कर मारी स्कॉर्पियो ने टक्कर
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नगला खंगर क्षेत्र में हुए भीषण हादसे में इटावा के जिला वन अधिकारी (डीएफओ) विकास नायक और ...और पढ़ें

HighLights
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा डीएफओ और चालक की मौत।
अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने डिवाइडर तोड़ डीएफओ की कार को टक्कर मारी।
हादसे में कोलकाता के दंपती समेत तीन लोग गंभीर घायल।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह 11 बजे नगर खंगर क्षेत्र में हुए हादसे में इटावा के जिला वन अधिकारी (डीएफओ) और उनके कार चालक की मौत हो गई। डीएफओ फिरोजाबाद में भी तैनात रहे थे। कुछ महीने पहले ही उनका इटावा स्थानान्तरण हुआ था।
उनकी एक्सूयवी-700 कार में स्कॉर्पियाे की टक्कर से हादसा हुआ। स्कॉर्पियो सवार कोलकाता के दंपती सहित तीन लोग घायल हुए हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में भर्ती कराया गया है।
राजस्थान के रहने वाले थे विकास नायक
राजस्थान के नागौर निवासी 36 वर्षीय डीएफओ विकास नायक कार से चालक 25 वर्षीय देवांश और 65 वर्षीय केशवती के साथ लखनऊ से नोएडा की ओर जा रहे थे। नगला खंगर थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 69 पर उनकी कार में दूसरी तरफ से अनियंत्रित होकर आई स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में डीएफओ और उनके चालक की मौत हो गई, जबकि केशवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया है कि केशवती कानपुर में तैनात रेंजर उपासना की मां हैं। उन्हें जेवर जाना था। इसलिए डीएफओ के साथ जा रहीं थीं।
-1790673166440.webp)
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
कोलकाता के लोग भी घायल
दूसरी कार में सवार 61 वर्षीय डेविड ब्रेन डिसूजा और उनकी 59 वर्षीय पत्नी ममता डिसूजा निवासी राजारहाट, उत्तर कोलकाता, पश्चिम बंगाल भी घायल हो गईं। तीनों को पुलिस ने सैफई भेजा है। कोलकाता निवासी दंपती गुरुग्राम से लखनऊ जा रहे थे।
वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम और वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे
एसआई पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि हादसा स्कॉर्पियो कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन पर आने से हुआ। आशंका है कि चालक को झपकी लगने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित हुई। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- इटावा के DFO और चालक की मौत, तीन घायल; आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा
