Move to Jagran APP

गणपति बप्पा की धूम, रोशनी से नहाया शहर

गणेशोत्सव के रंग में सुहाग नगरी रंग गई है। शहर के हर कोने में गणपति बप्पा मोरया की धूम है। गणेश पंडाल और इसके आसपास के क्षेत्र रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 11:28 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 11:28 PM (IST)
गणपति बप्पा की धूम, रोशनी से नहाया शहर
गणपति बप्पा की धूम, रोशनी से नहाया शहर

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: गणेशोत्सव के रंग में सुहाग नगरी रंग गई है। शहर के हर कोने में गणपति बप्पा मोरया की धूम है। गणेश पंडाल और इसके आसपास के क्षेत्र रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो रहे हैं। शुक्रवार को विध्न विनाशक की झलक पाने के लिए पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। देर शाम आरती के दौरान शंख-घड़ियाल तथा भगवान श्रीगणेश की जय-जयकार से पंडालों के आसपास का वातावरण गूंज उठा।

loksabha election banner

आर्चिड ग्रीन, सोहन मार्केट, जलेसर रोड समेत शहर में करीब दो दर्जन स्थानों पर पंडालों में गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। पंडालों की रोशनी, गुब्बारे और अन्य तरीकों से सजावट की गई है। इन सभी स्थानों पर सुबह दस बजे तक और शाम चार बजे के बाद से रात करीब साढ़े दस बजे तक भजन- कीर्तन और अन्य आयोजन किए जा रहे हैं। सोहन मार्केट कोटला रोड पर सजे पंडाल में देर शाम ढपली वादक हरिप्रसाद की संगत में भगवान श्रीगणेश का जन्मोत्सव मनाया गया। शनिवार को शाम चार बजे से मां कैला भक्त मंडल द्वारा बल्देव छठ का कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर भजन कार्यक्रम होंगे। आर्चिड ग्रीन परिवार यहां आर्चिड ग्रीन मंदिर परिसर में मनाए जा रहे गणेशोत्सव में शुक्रवार को शाम सात बजे से बल्देव छठ उत्सव मनाया जाएगा। यहां भी अनेक आयोजन होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.