Move to Jagran APP

बूंदाबांदी के बाद सुबह ठिठुरी, शाम कंपकंपाई, निकले गर्म कपड़े

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। बुधवार सुबह बूंदाबांदी से ठंड के तेवर बढ़ गए। पूरे दिन चली सर्द हवाओं से लोग ठिठुर गए। दिनभर धूप नहीं निकली। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Dec 2018 11:30 PM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 11:30 PM (IST)
बूंदाबांदी के बाद सुबह ठिठुरी, शाम कंपकंपाई, निकले गर्म कपड़े

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: बुधवार सुबह बूंदाबांदी से ठंड के तेवर बढ़ गए। पूरे दिन चली सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। शाम को तो लोग ठिठुरते दिखाई दिए। दिन में भी लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए। सर्दी बढ़ने से गर्म कपड़ों के बाजार में भी रौनक बढ़ गई। ठंड बढ़ने से सर्दी व खांसी के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया।

loksabha election banner

मंगलवार तक सुबह और रात को ठंड का अहसास होता था। बुधवार सुबह लगभग चार बजे लोग सोए हुए थे। अचानक बादल घिरे और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके साथ ही अचानक ठंड बढ़ गई। लोग सुबह जब जागे तब सर्द हवाएं चल रहीं थी और सड़कें पूरी तरह भीगी हुई थी। बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी हुई। ठिठुरन बढ़ने से बक्से से शॉल और मंकी कैप निकल आए। सुबह 11 बजे तक सूरज चमके, लेकिन ठंड के तेवर बरकरार रहे। दोपहर 12 बजे फिर से बूंदाबांदी होने लगी। दिन पर धूप का लुकाछुपी का खेल चला और शाम को फिर से कंपकंपनी छूटने लगी। रात में कोहरा की चादर भी फैल गई।

न अलाव का पता और न रैन बसेरों का इंतजाम: ठंड ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं, मगर अब तक नगर निगम की ओर से कोई इंतजाम नहीं हैं। अफसर छुट्टी पर हैं। इसके कारण पैसा नहीं निकाल पा रहा है। स्थिति यह है कि अब तक अलाव जलाने को लेकर कोई तैयारी भी नहीं हुई है। यही हाल गरीबों के लिए बनाए जाने वाले रैन बसेरों का हैं। सुभाष तिराहे और जिला अस्पताल में रैन बसेरा चल रहा है। बाकी अन्य स्थानों पर लगने वाले रैन बसेरों का अता-पता नहीं हैं।

एसडीएम को नगर निगम में बिठाया जा रहा है। वित्तीय पॉवर एडीएम को दिलाने के लिए शासन में बात की गई है। वैसे नगरायुक्त की छुट्टी भी कल खत्म हो रही है। फिलहाल नगर निगम क्षेत्र में आज रात से कंबल वितरण शुरू करवा दिए जाएंगे। नेहा शर्मा, डीएम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.