केरोसिन न देने पर श्रमिकों ने छोड़ा काम
फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। सेवायोजक द्वारा जुड़ाई के लिए केरोसिन न देने पर आक्रोशित श्रमिकों ने सुबह कामबंद हड़ताल कर दी। श्रमिकों ने सेवायोजक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। सेवायोजक द्वारा जुड़ाई के लिए केरोसिन न देने पर आक्रोशित श्रमिकों ने सुबह कामबंद हड़ताल कर दी। श्रमिकों ने सेवायोजक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
मामला नगला भाऊ स्थित औद्योगिक आस्थान स्थित वर्द्धमान ग्लास वर्क्स का है। श्रमिकों का आरोप है कि सुबह दस बजे श्रमिकों ने जुड़ाई के लिए सेवायोजक से केरोसिन देने को कहा, लेकिन सेवायोजक ने केरोसिन देने से साफ इन्कार कर दिया। श्रमिकों ने कारखाने में हंगामा शुरू कर दिया, थोड़ी देर में सभी श्रमिक काम छोड़कर बाहर निकल आए। श्रमिकों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा मई माह में 2400 रुपये सैकड़ा तोड़ा की दर से मजदूरी व 14 तोड़े पर एक लीटर केरोसिन देने, चटक के नाम कोई कटौती न करने पर लिखित समझौता कराया गया, लेकिन सेवायोजक प्रशासन के समझौते को मानने को तैयार नहीं है। सुबह केरोसिन देने को कहा कि तो सेवायोजक द्वारा गली गलौज करते हुए काम छोड़ने की धमकी। लिखित समझौते के बावजूद जबरन गोदामों पर तोड़े भिजवाए जा रहे हैं। चटक भंगार के नाम पर हर महीने कटौती की जा रही है। हाकिम सिंह, विपिन कुमार ने चेतावनी दी कि सेवायोजक द्वारा जल्द मांगें नहीं मानी तो सभी कारखानों में कामबंद हड़ताल करने को बाध्य होंगे। मौके पर जयप्रकाश, रनवीर, अवधेश, नीतेश, प्रेमपाल, शिवकुमार, नेमीचंद्र, भगवती प्रसाद, इस्लाम, मुकेश आदि मौजूद रहे।