विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिजा ने 'डिवीजन' की स्पेलिंग सही बताकर जीता सभी का दिल, डीएम ने बच्चों को बांटीं नोटबुक और टॉफियां

Published: Tue, 22 Sep 2026 02:46 PM (IST)

फिरोजाबाद में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने प्राथमिक विद्यालय पेमेश्वर गेट का निरीक्षण किया, जहाँ छात्रा फिजा ने 'डिवीजन' की ...और पढ़ें

HighLights

  1. डीएम संतोष कुमार शर्मा ने प्राथमिक विद्यालय पेमेश्वर गेट का निरीक्षण किया।

  2. छात्रा फिजा ने 'डिवीजन' की स्पेलिंग सही बताकर डीएम का दिल जीता।

  3. डीएम ने बच्चों को नोटबुक-टॉफियां बांटीं, शिक्षकों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने प्राथमिक विद्यालय पेमेश्वर गेट का निरीक्षण कर वहां शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई का स्तर परखने के लिए एक छात्रा से डिवीजन की स्पेलिंग पूछी। छात्रा ने झट से जवाब दिया। इस पर डीएम ने छात्रा और अन्य बच्चों को नोटबुक-टाफियां बांटीं।
डीएम संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को कक्षा पांच में के छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई को लेकर बात की। छात्रा फिजा से डिवीजन की स्पेलिंग पूछी। छात्रा ने बिना झिझक सही जवाब दिया।

स्कूल में खाने को फल मिलते हैं या नहीं? जैसे सवाल भी पूछे। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को विषयों की केवल जानकारी ही न दी जाए, बल्कि उनकी समझ और सीखने की क्षमता को भी लगातार बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाए।

वर्तमान में 150 छात्र-छात्राएं पंजीकृत, 99 उपस्थित मिले

प्रधानाध्यापक शोहरत अली ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में 150 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। उनमें 99 उपस्थित मिले। एबीएसए सुधीर गुप्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- यूपी में अक्टूबर से होगी धान की खरीद: किसानों की आई मौज, इस बार 2441 रुपये प्रति क्विंटल का भाव

19 शिक्षक, शिक्षामित्र मिले अनुपस्थित

जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा पिछले दिनों प्रेरणा एप से विद्यालयों के निरीक्षण में कई शिक्षक अनुपस्थित मिले। उनके वेतन काटने की कार्रवाई की गई।

बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि एक से 15 अगस्त तक किए गए निरीक्षण में गढ़ी छत्रपति स्थित विद्यालय की सहायक शिक्षिका वंदना पांच अगस्त को अनुपस्थित मिली थीं।

इसके अलावा नीरू सेठ, राधा, सहायक शिक्षिका कन्या विद्यालय गढ़ी छत्रपति, पवन कुमार परिचारक उप्रा विद्यालय स्यावरी, प्रमोद कुमार सुमन शिक्षक प्रा.वि. नगला लेखराजपुर, देवेंद्र प्रताप सिंह शिक्षक कन्या विद्यालय राजारामपुर, शिव कुमार शिक्षक प्रा. वि. पिपरानी समेत 19 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक अनुपस्थित मिले थे। इन सभी के एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।

एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई

बीएसए ने बताया कि उन्होंने सोमवार को कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदपुर, प्रावि लाल गढ़ी, जोधपुर, गींगना, नगला बरी, मदार, कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर, खेरिया पटीकरा, झपारा का निरीक्षण किया। 150 परिषदीय शिक्षकों का चयन वेतन स्वीकृत किया गया है।