डीपीआरओ कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण
डीपीआरओ कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 10:47 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 10:47 PM (IST)
जासं, फीरोजाबाद: शनिवार की दोपहर डीएम चंद्र विजय सिंह ने डीपीआरओ कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य रूप से वार रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां मौजूद मिले कर्मचारियों को काम ठीक से न करने पर फटकार लगाई। कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए छपवाए गए पंपलेट वार रूम में रखे मिलने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा कार्यालय में नहीं थे। वह नारखी क्षेत्र में थे। डीएम ने उन्हें फोन पर व्यवस्थाएं सुधारने और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें