विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिला जज ने न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

By JagranEdited By:
Published: Wed, 12 Feb 2020 11:22 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 13 Feb 2020 06:08 AM (GMT+05:30)

अतिक्रमण हटवाने व दुकानों पर बीड़ी-सिगरेट नहीं बेचने के दिए आदेश कहा फरियादियों को न हो कोई परेशानी

जिला जज ने न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण
जिला जज ने न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

फीरोजाबाद, जासं, जिला जज संजीव फौजदार ने बुधवार को जनपद न्यायालय प्रांगण व इसके बाहरी स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय परिसर के अंदर दुकान पर बेची जाने वाली खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान उन्होंने दुकानदार को गुटखा, तम्बाकू, बीड़ी-सिगरेट की बिक्री न करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस से कहा कि न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों की तलाशी जरूर ली जाए। जिला जज ने साथ चल रहे अफसरों को निर्देशित किया कि यहां आने वाले फरियादियों को कोई असुविधा न हो तथा कचहरी सही तरह से चले। उन्होंने कहा कि वकीलों की भी कुछ समस्याएं हैं। इनके लिए चैम्बर बनवाये जा रहे हैं। कचहरी की जगह पर कुछ अतिक्रमण भी हैं, इन्हें हटवाकर सुन्दरीकरण कार्य कराया जाए। जिला जज संजीव फौजदार, अपर जिला जज महेश नोटियाल, आजाद सिंह, जय सिंह पुण्डीर, सीजेएम कल्पराज सिंह, कोर्ट मैनेजर राजपाल सिंह यादव ने सभी गेटों पर पुलिस द्वारा की जा रही चेकिग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। एआरटीओ कार्यालय के पास अतिक्रमणों को भी हटवाने के आदेश दिए। बार एसोसिएशन के महासचिव सुरेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि न्यायालयों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। अधिवक्ताओं को परिचय पत्र बनाकर दिए जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।