अलर्ट के बाद भी बेपरवाह हो रहे लोग
जगह-जगह कोविड-19 के नियम तार-तार बढ़ रही कोरोना संक्रमण की चाल बाजार बैंक आधार कार्ड शिविर सहित अन्य स्थानों दो गज की दूरी बनी मखौल।
संवाद सहयोगी, फीरोजाबाद: सुहागनगरी में लोगों की लापरवाही कोरोना की रफ्तार बढ़ा रही है। पिछले तीन दिन में 96 लोग कोरोना संक्रमित लोग पाए गए हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डीएम चंद्र विजय सिंह ने अलर्ट जारी करते हुए बाजार, दुकानों, अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों सहित सभी स्थानों पर मास्क और शारीरिक दूरी की अनिवार्यता के आदेश जारी कर दिए हैं। जागरण ने पड़ताल की तो हर जगह लापरवाही दिखी। ²श्य एक: सुबह 11 बजे: बाइपास स्थित स्टेट बैंक। मुख्य गेट से सर्विस रोड तक लोगों की लाइन लगी थी तो कुछ परिसर में बैठे थे। कुछ लोग मास्क लगाए थे तो कुछ बिना मास्क के लाइन में लगे थे। यहां कोविड-19 के नियम तार हो रहे थे। पुलिसकर्मी और कर्मचारी भी अनदेखी कर रहे थे। ²श्य दो- सुबह 11.20 बजे सुभाष तिराहा। डग्गेमार वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियों को बिठाया जा रहा था। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष शारीरिक दूरी का दायरा भूलकर सीट पर सटकर बैठ हुए थे। मास्क की पाबंदी को भूलकर आपस में बातचीत करने में व्यस्त थे। कुछ ऐसा ही हाल रोडवेज बसों में भी दिखाई दिया। ²श्य तीन- दोपहर 12 बजे। रहना स्थिति कंपोजिट स्कूल: यहां दो दिन पूर्व आधार कार्ड शिविर में कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया था, इसके बावजूद सोमवार को महिलाएं, पुरुष और बच्चे बेफिक्र थे। बरामदे में लगी लाइन में अधिकांश के मुंह पर मास्क नहीं था। शारीरिक दूरी का नियम भी मखौल बना था। कैमरे पर नजर पड़ते ही किसी ने मुंह पर साड़ी तो किसी ने रूमाल बांध लिया।
²श्य चार: दोपहर 12.45 बजे: सदर बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान पर महिलाएं और पुरुष खरीदारी कर रहे थे। किसी के मुंह पर मास्क नहीं था और न शारीरिक दूरी का दायरा। इसके अलावा बाजार में भी कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। राहगीर बिना मास्क के घूम रहे थे, तो तिराहे-चौराहों पर तैनात जिम्मेदार भी बेपरवाह थे।
--कोविड-19 के नियमों का सख्ती से करें पालन: डीएम
फीरोजाबाद: जिले में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए डीएम चंद्रविजय सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। इनके उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीएम ने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठान, बाजार, दुकानों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों सहित अन्य स्थानों पर नियमों की अनदेखी करने पर कार्रवाई की जाएगी। -औद्योगिक प्रतिष्ठानों में प्रत्येक दिन सैनिटाइजर कराना आवश्यक होगा।
- प्रतिष्ठानों के सभी कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिग होगी। मास्क, सैनिटाइजर और शारीरिक दूरी का पालन जरुरी।
= खरीदारों को बिना मास्क कोई सामान न दिया जाए। न दुकानों में प्रवेश मिले।
-सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों को मास्क जरुरी।
-कार्यालयों में आने वाले फरियादियों से भी मास्क लगाने की अपील करें।