यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
घनी आबादी में चल रहे कारखानों का होगा सर्वे
फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। सुहागनगरी में सालों से दर्जनों इकाइयां घनी आबादी वाले क्षेत्रों में संचालित हो रही हैं। इन इकाइयों ...और पढ़ें

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। सुहागनगरी में सालों से दर्जनों इकाइयां घनी आबादी वाले क्षेत्रों में संचालित हो रही हैं। इन इकाइयों में कई बार हादसे भी हो चुके हैं। सुरक्षा की दृष्टि से उद्यमी इन इकाइयों को औद्योगिक क्षेत्रों में शिफ्टिग का मामला उठा रहे हैं। जिला प्रशासन ने ऐसी इकाइयों का सर्वे करने के लिए टीम गठित कर दी है।
टीटीजेड क्षेत्र में 200 कांच व चूड़ी इकाइयां संचालित हैं। इसमें तमाम इकाइयां घनी आबादी वाले इलाके सुहाग नगरी, मुरली नगर, नई बस्ती, शीतल खां, सरक्यूलर रोड, स्टेशन रोड, लेबर कॉलोनी, नगला बरी, आकाशवाणी रोड, रसूलपुर सहित अन्य स्थानों पर चल रही हैं। इन इकाइयों में कोई हादसा होने पर विषम स्थिति पैदा हो जाती है। इससे जिला व पुलिस प्रशासन की मुश्किल भी बढ़ जाती है। जिला उद्योग बंधु की बैठक में इन इकाइयों की शिफ्टिंग का मुद्दा उद्यमी प्रमुखता से उठाते रहते हैं।
डीएम चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में 30 जून को आयोजित बैठक में उद्यमियों ने घनी आबादी में संचालित इकाइयों का औद्योगिक आस्थान में शिफ्ट कराने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए घनी आबादी में संचालित इकाइयों का स्थलीय सर्वे करने के लिए कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में उप महाप्रबंधक गेल गैस लि., मुख्य अग्निशमन अधिकारी, सहायक निदेशक कारखाना, उपायुक्त उद्योग को शामिल किया है। कमेटी द्वारा एक सप्ताह में स्थलीय सर्वे कर डीएम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।