Move to Jagran APP

आनंद नगर की जनता का निगम में हंगामा

फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। जलेसर रोड स्थित आनंद नगर की जनता ने दोपहर में नगर निगम पहुंचकर जमकर हंगामा किया। प्रवर्तन दल ने महिलाओं को रोकने का प्रयास किया जिससे लोगों में आक्रोश भड़क गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 11:37 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 06:21 AM (IST)
आनंद नगर की जनता का निगम में हंगामा
आनंद नगर की जनता का निगम में हंगामा

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। जलेसर रोड स्थित आनंद नगर की जनता ने दोपहर में नगर निगम पहुंचकर जमकर हंगामा किया। प्रवर्तन दल ने महिलाओं को रोकने का प्रयास किया, जिससे लोगों में आक्रोश भड़क गया।

loksabha election banner

सहयोग सेवा संस्थान के अध्यक्ष राहुल सहयोगी के नेतृत्व में आनंद नगर की जनता दोपहर तीन बजे नगर निगम पहुंची। महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र में कच्ची गलियां हैं। जलनिकासी का साधन न होने के कारण कच्ची गलियों में दलदल जैसे हालत बने हुए हैं। बारिश का पानी भरने से घर से निकला भी मुश्किल हो गया है। कच्ची गलियों में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। ऊबड़-खाबड़ रास्ता होने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क निर्माण को लेकर महिलाओं द्वारा हंगामा करने पर प्रवर्तन दल के सदस्य मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करने वालों को समझाने का प्रयास किया। नगर आयुक्त कक्ष में अंदर जाने से रोकने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इसके बाद क्षेत्रीय जनता ने नगर आयुक्त से मिलकर क्षेत्र की समस्या बताई। उन्होंने जल्द सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया, तब लोगों का आक्रोश शांत हुआ। क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू न हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे।

मुख्य अभियंता से मांगा जवाब:

नगर आयुक्त विजय कुमार ने आनंद नगर में सड़क निर्माण न कराने पर मुख्य अभियंता से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि आनंद नगर में डायरिया फैलने के बाद भी मुख्य अभियंता को क्षेत्र में कच्ची गलियां निर्माण कराने को कई बार कहा गया। क्षेत्र में सड़क निर्माण न होने से जनता में आक्रोश है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.