Move to Jagran APP

भजन संध्या में झूमे भक्त, 56 भोग से महके पंडाल

रविवार को शहर में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई देगी। भक्तों द्वारा गणपति को लगाए गए 56 भोग से पंडाल महक उठे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 11:42 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 11:42 PM (IST)
भजन संध्या में झूमे भक्त, 56 भोग से महके पंडाल
भजन संध्या में झूमे भक्त, 56 भोग से महके पंडाल

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : रविवार को शहर में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई देगी। अगले बरस तू जल्दी आना, के गीतों की धुन पर युवा गणपति को विसर्जन के लिए ले जाएंगे। इसके लिए शहर भर में तैयारियां चल रही हैं। गणेश पंडालों के लिए म्यूजिक सिस्टम बुक किए गए हैं तो कई भक्तजन गणपति को ले जाने के लिए मेटाडोर एवं अन्य वाहन बुक कर चुके हैं।

loksabha election banner

फीरोजाबाद में पिछले दस दिन से गणपति महोत्सव की धूम मची हुई है। शहर भर में पंडाल सजे हैं तो हवन यज्ञ हो रहे हैं। मंदिरों में पूजा अर्चना हो रही है। शनिवार को जगह-जगह पर प्रसाद वितरण किया गया। कहीं पर भजन संध्या में रात भर भक्त झूमते रहे तो कहीं पर 56 भोग की महक से गणेश पांडाल महकते रहे। भक्तजनों में शनिवार को अपार उत्साह नजर आ रहा था। आर्चिड ग्रीन में शनिवार शाम छप्पन भोग एवं फूल बंगला सजाया गया। रात्रि आठ बजे से महारास लीला के बाद भोग प्रसादी बांटा गया। रविवार को गणेश महोत्सव में सुबह आठ बजे से हवन एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम होगा। वहीं सुबह दस बजे से विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकलेगी। शनिवार शाम छह बजे से महिला मंडल द्वारा महिला संकीर्तन का आयोजन किया गया। सोहन मार्केट मित्र मंडल द्वारा सजाए गणेश पांडाल में शुक्रवार को 201 दीपों से महाआरती की गई। मेयर नूतन राठौर भी आरती में शामिल हुई। शनिवार को शाम पांच बजे से महाभिषेक किया गया तथा रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ। रविवार सुबह नौ बजे से हवन यज्ञ होगा तथा 11 बजे से विसर्जन यात्रा निकलेगी।

--------

शनिवार को भी हुआ विसर्जन :

कई जगह भक्तजनों ने शनिवार को भी विसर्जन किया। सुहाग नगर स्थित देवी मंदिर से गणेश प्रतिमा को भक्तजन बैंडबाजों के साथ में ले गए। मार्ग में अबीर गुलाल एवं फूलों की बरसात हुई। विपिन श्रीवास्तव, बौबी गुप्ता, राधा गुप्ता, अभिनव भारद्वाज, विनय जादौन, दिलीप जैन साथ थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.