फिरोजाबाद में स्टेशन पर दिख रहा दिल्ली प्रोटेस्ट का असर, यात्रा से कतरा रहे लोग
दिल्ली में काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के कारण फिरोजाबाद से दिल्ली रूट की कई ट्रेनें रद्द कर ...और पढ़ें

HighLights
दिल्ली प्रोटेस्ट के कारण फिरोजाबाद की ट्रेनें रद्द।
स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई।
लोग यात्रा के लिए बसों और टैक्सियों का उपयोग कर रहे।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। दिल्ली में काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली रूट की ट्रेनों को रद्द किया गया है। हालांकि रेलवे के अधिकारियों ने इस कारण की पुष्टि तो नहीं की, लेकिन इसका असर स्टेशन पर देखने को मिल रहा है। दैनिक जागरण ने मंगलवार सुबह 11 बजे स्टेशन की स्थिति का जायजा लिया। टिकट खिड़की पर सन्नाटा था और प्लेटफार्मों पर भी यात्रियों की संख्या काफी कम नजर आई। ऐसे में यात्रा के लिए अधिकतर लोग बस और टैक्सी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
सीजेपी पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर टूंडला-अलीगढ़-दिल्ली पैसेंजर, टूंडला-पलवल पैसेंजर, मगध एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है। इसका असर सीधे तौर पर फिराेजाबाद स्टेशन पर देखने को मिल रहा है। जिन यात्रियों के पास मोबाइल पर रद होने का संदेश पहले आ गया, उन्होंने या तो यात्रा टाल दी या निजी वाहनों व बसों का रुख किया।
शहर से दिल्ली की ओर जाने वाली व्यापारी इन दिनों यात्रा से परहेज कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में स्टेशन पर यात्रियों की संख्या काफी घट गई है। लोग टैक्सी और बस का प्रयोग यात्रा के लिए कर रहे हैं। शिवम बस ट्रैवल्स के संचालक राजेश उपाध्याय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली रूट की सवारियों की संख्या बढ़ गई है।
कई लोग दिल्ली की ट्रेनों के निरस्त होने की बात कर रहे थे। जिसके चलते ट्रेन से यात्रा करने की योजना रद्द कर दी। फिर रोडवेज बस से गए थे।बस में काफी परेशानी हाेती है, लेकिन जाना भी जरूरी था। -पिंकी आजाद, आगरा गेट
दो दिन पूर्व एजेंसी से ट्रैवलर सवारी बुक करके ले गई थीं। जिनमें कुछ तकनीकी कमी आ गई। पहले तो ट्रेन से जाने की योजना थी। फिर जानकारी मिली कि दिल्ली रूट की ट्रेन रद्द कर दी हैं। फिर निजी गाड़ी से जाना पड़ा। -शिवांग, ट्रैवल्स संचालक बोहरान गली
कुछ तकनीकी समस्या से ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसका प्राेटेस्ट से कोई जुड़ाव नहीं है। फिर भी यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। -अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज मंडल
यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष घोषित: फिरोजाबाद में अनुपम शर्मा और आशा सिंह को जिम्मेदारी
