स्नान को गए पान विक्रेता की गंगा मेडूबकर मौत
फीरोजाबाद जासं। पूर्णिमा पर कछला गंगा घाट पर नहाते समय जैन नगर निवासी पान विक्रेता की डूबने से मौत हो गई। साथ गए लोगों ने परिजनों को खबर दी। परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार की देर शाम शव घर लाया गया।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: पूर्णिमा पर कछला गंगा घाट पर नहाते समय जैन नगर निवासी पान विक्रेता की डूबने से मौत हो गई। साथ गए लोगों ने परिजनों को खबर दी। परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार की देर शाम शव घर लाया गया।
उत्तर थाना क्षेत्र के जैन नगर निवासी बालकृष्ण वर्मा (50) पुत्र रामेश्वर दयाल वर्मा बस स्टैंड के समीप पान की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार शाम शहर से स्पेशल बस द्वारा 50 लोग द्वारा गंगा स्नान के लिए बदायूं कछला गंगा घाट पर पहुंचे। बुधवार की सुबह सभी लोग कछला घाट पर स्नान कर रहे थे। उसी दौरान बालकृष्ण गंगा में डूब गए। लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। यह देखकर गोताखोर कूद पड़े। गोताखोरों ने जब तक उन्हें बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो गई। लोगों ने परिजनों को घटना के बारे में अवगत कराया। परिजन भी रवाना हो गए। परिजन देर शाम शव लेकर घर पहुंचे। गमगीन माहौल में रात में अंतिम संस्कार कर दिया गया।