विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद: लापता बालक का शव खेत में मिलने से सनसनी, झटका मशीन से करंट लगने की आशंका

By Neelesh KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 04 Oct 2026 11:46 AM (IST)

फिरोजाबाद के नारखी के गांव खगरई में लापता 12 वर्षीय बालक पंकज का शव 12 घंटे बाद बाजरा के खेत ...और पढ़ें

मौके पर पहुंची पुलिस टीम।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम।

HighLights

  1. लापता 12 वर्षीय बालक पंकज का शव खेत में मिला

  2. शुरुआती जांच में झटका मशीन से करंट लगने की आशंका

  3. स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच जारी

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। नारखी के गांव खगरई में लापता बालक का शव 12 घंटे बाद बाजरा के खेत में पड़ा मिला। गांव में हत्या करके बालक का शव खेत में फेंके जाने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की शुरुआती जांच में झटका मशीन से करंट लगने से बालक की मृत्यु होने की बात सामने आई है।

गांव खगरई निवासी जयवीर सिंह का 12 वर्षीय बेटा पंकज शनिवार रात आठ बजे अचानक घर से गायब हो गया। काफी देर तक बच्चा वापस नहीं लौटा तो स्वजन से उसकी तलाश शुरू की। रातभर स्वजन पंकज की तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह आठ बजे पंकज का शव बाजरा के खेत में ग्रामीण ने पड़ा देखा।

पुलिस और गांव वाले मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्वजन ने हत्या करके शव को खेत में फेंकने जाने की बात कही। सूचना पर सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। पंकज का एक साथ करंट से झुलसा हुआ था।

करंट लगने से मौत की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में खेत पर लगी झटका मशीन से पंकज को करंट लगने की बात सामने आई है। सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि शव को मोर्चरी भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें- सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेस पर दुर्घटनाग्रस्त: चार की मौत, मृतकों में बेटा, भाई-भतीजे शामिल