लेबर कॉलोनी में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, जलापूर्ति हुई ठप
फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से की गई खोदाई के दौरान पाइप लाइन फंट गई। इससे लेबर कॉलोनी क्षेत्र की जलापूर्ति ठप हो गई। शिकायत पर निगम अधिकारी पहुंचे और कार्य कर रहे ठेकेदार से नाराजगी जताई। टीम भेज कार्य शुरू करा दिया।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से की गई खोदाई में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे लेबर कॉलोनी की जलापूर्ति ठप हो गई। अपर नगर आयुक्त और जलकल जीएम ने निरीक्षण कर पाइप लाइन दुरुस्त कराने को टीम भेज दी है।
लेबर कॉलोनी फाटक पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुवार दोपहर थाने के समीप जेसीबी से खोदाई कार्य के दौरान जलकल विभाग की पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति नहीं होने की शिकायत मिलने पर जलकल जीएम सुरेशचंद्र और प्रभारी अपर नगर आयुक्त चंदन ¨सह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत दी कि बिना अनुमति के सड़क की खोदाई और पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
बिना अनुमति के खोदी जा रही सड़क: नगर क्षेत्र में सड़क की खुदाई करने से पूर्व नगर निगम से अनुमति लेना आवश्यक है, लेकिन ओवर ब्रिज का निर्माण करा रही संस्था ने निगम से अनुमति लेना उचित नहीं समझा।