Move to Jagran APP

यमुना के बीहड़ से चूड़ी कारीगर के कपड़े और हड्डियां बरामद

- शव को जानवरों द्वारा नोंचकर खा जाने की आशंका स्वजनों ने की शिनाख्त - 30 मार्च को घर से बुलाकर दोस्तों ने डुबोया था यमुना में जेल में हैं आरोपित

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 06:30 AM (IST)
यमुना के बीहड़ से चूड़ी कारीगर के कपड़े और हड्डियां बरामद

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: 30 मार्च को दो दोस्तों द्वारा घर से ले जाकर यमुना में डुबोए गए चूड़ी कारीगर के कपड़े और हड्डियां यमुना के बीहड़ से बरामद हुई हैं। कपड़ों के आधार पर स्वजनों ने शिनाख्त कर ली। इसके बाद हड्डियों को जांच के लिए भेजा गया।

loksabha election banner

थाना लाइनपार क्षेत्र के हीरा की ठार गुदाऊ निवासी उदयवीर (50) चूड़ी कारखाने में कारीगर था। 30 मार्च की दोपहर पड़ोसी गांव नगला दान सहाय निवासी उसके दोस्त सत्यवीर और ओमवीर बाइक पर ले गए थे। उसके घर न लौटने पर परिवार वालों ने सत्यवीर और ओमवीर पर यमुना में डुबोकर हत्या का आरोप लगाया। स्थानीय और पीएसी के गोताखोरों ने यमुना में दो दिन तक शव की तलाश की, लेकिन शव नहीं मिला। दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया।

इंस्पेक्टर लाइनपार जेएस अस्थाना ने बताया कि परिवार वाले और पुलिस की टीम यमुना के किनारों पर शव की तलाश कर रही थी। बुधवार देर शाम बसई मुहम्मद थाना क्षेत्र में यमुना किनारे बीहड़ में मानव हड्डियां मिलीं और पास में ही कपड़े पड़े थे। उदयवीर के परिवार वालों ने कपड़ों से शिनाख्त की। इसके बाद हड्डियों को परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम गृह भेजा गया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया किनारे पर मिलने वाले शव को जानवर खींचकर बीहड़ की तरफ ले जाते हैं। आशंका है कि उदयवीर का शव जानवर नोंचकर खा गए।

--

डीएनए परीक्षण कराएगी पुलिस

इंस्पेक्टर ने बताया कि परिवार वाले कपड़ों के जरिए शिनाख्त कर रहे हैं। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस अदालत से अनुमति लेकर हड्डियों का डीएनए परीक्षण कराएगी। इसके बाद वैज्ञानिक तरीके से शव की शिनाख्त होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.