Move to Jagran APP

चूड़ी कारीगर की यमुना में तलाश, हत्या का आरोप

दो दोस्तों पर शराब पिलाकर यमुना में डुबोने का लगाया आरोप घाट पर जुटी रही भीड़ आगरा से बुलाए पीएसी के गोताखोर।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 05:02 AM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 05:02 AM (IST)
चूड़ी कारीगर की यमुना में तलाश, हत्या का आरोप
चूड़ी कारीगर की यमुना में तलाश, हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: मंगलवार दोपहर पड़ोसी गांव के दो दोस्तों के साथ गए चूड़ी कारीगर की यमुना में कई घंटे तक तलाश होती रही। आरोप है कि उसके दोस्तों ने शराब पिलाने के बाद रात को यमुना में डुबोकर मार डाला। फिलहाल एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरा फरार बताया गया है। कारीगर की तलाश के लिए आगरा से पीएसी के गोताखोरों की टीम बुलाई गई है।

loksabha election banner

हीरा की ठार गुदाऊ निवासी उदयवीर (50) चूड़ी कारखाने में काम करते है। उदयवीर बुधवार सुबह दस बजे घर से निकले और रात तक नहीं लौटे। स्वजनों ने तलाश की तो पता चला कि पड़ोसी गांव नगला दान सहाय के सत्यवीर और ओमवीर के साथ बाइक पर जाते हुए देखा गया था। परिवार वाले रात में सत्यवीर के घर पहुंचे तो वह मिल गया और उदयवीर के यमुना में डूबने की जानकारी दी। इसके बाद रात दो बजे लाइनपार थाना पुलिस को सूचना दी गई। रात होने के कारण पुलिस तलाश शुरू नहीं करा पाई। इसके बाद बुधवार सुबह स्थानीय और आगरा पीएसी से गोताखोर बुलाकर तलाश शुरू कराई गई। देर शाम तक उदयवीर का पता नहीं चला था। उदयवीर के चाचा अशोक कुमार ने बताया कि उदयवीर के साथ गए दोनों लोग सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। इन दोनों ने ही उसके साथ कुछ किया है। घटना की जानकारी पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीनारायण यादव, एमएलसी डा दिलीप यादव, यादव महासभा अध्यक्ष डा. अवधेश यादव व अन्य यमुना किनारे पहुंचे और परिवार वालों को ढांढस बंधाया। इंस्पेक्टर जेएस अस्थाना ने बताया कि उदयवीर और उसके दोनों साथी यमुना किनारे श्मशान घाट पर भी बैठ कर खाते-पीते रहे। इसके बाद यमुना में नहाने गए थे। परिवार वालों की ओर से फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है।

--

अंत्येष्टि स्थल पर चढ़ाई थी शराब. बताया गया है कि सत्यवीर के दोस्त की पिछले दिनों मौत हो गई थी। यमुना किनारे श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार हुआ था। तीनों कल अंत्येष्टि स्थल पर गए और वहां पर मरे हुए दोस्त को शराब पिलाने की कहकर शराब भी चढ़ाई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.