शिक्षा मित्र फंदे पर लटकी मिली, हत्या की आशंका
संस शिकोहाबाद रविवार को एटा रोड रहचटी के पास स्थित मुहल्ला शिवनगर निवासी महिला शिक्षा मित्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसके सिर से खून का रिसाव भी हो रहा था। महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
संस, शिकोहाबाद: रविवार को एटा रोड रहचटी के पास स्थित मुहल्ला शिवनगर निवासी महिला शिक्षा मित्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसके सिर से खून का रिसाव भी हो रहा था। महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
वायरिग मैकेनिक अरविन्द कुमार अपनी पत्नी पूनम (35) और बेटा अनमोल (10) के साथ यहां रहते हैं। अरविन्द सुबह 6.30 बजे अपने काम से शोभनपुर गया था। जबकि अनमोल ट्यूशन पढ़ने गया था। सुबह आठ बजे अनमोल घर लौटा और मां को आवाज लगाई। आवाज नहीं आने पर वह मां के कमरे में गया। वहां मां को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों की भीड़ एकत्रित हो गयी। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर शिव कुमार शर्मा टीम को लेकर मौके पर आए। उन्होंने शव को नीचे उतारवाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के सिर से खून का हल्का रिसाव भी हो रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। -पूनम ने की थी लव मैरिज -
पूनम जसराना थाना क्षेत्र के गांव प्रानपुर में शिक्षा मित्र थी। मृतका के पति ने बताया की उसने 12 साल पहले पूनम से लव मैरिज की थी। दो साल पहले उसने शिवनगर में मकान बनवाया था।