जली विवाहिता की आगरा में मौत, हत्या का आरोप
खैरगढ़ (फीरोजाबाद)संवाद सहयोगी। गुरुवार को थाना क्षेत्र के नगला जयकिशन में ससुरालीजनों द्वारा जलाई गई विवाहिता की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ने उसके ससुरालीजनों पर जलाकर मारने का आरोप लगाया।शिकोहाबाद के भदेसरा निवासी अशोक कुमार पुत्र कन्हैया लाल ने बताया कि उ
खैरगढ़, (फीरोजाबाद)संवाद सहयोगी। गुरुवार को थाना क्षेत्र के नगला जयकिशन में ससुरालीजनों द्वारा जलाई गई विवाहिता की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ने उसके ससुरालीजनों पर जलाकर मारने का आरोप लगाया।
शिकोहाबाद के भदेसरा निवासी अशोक कुमार पुत्र कन्हैया लाल ने बताया कि उसकी बहन गीता (32) की शादी दस साल पहले नगला जयकिशन निवासी सत्यभान सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही गीता से दहेज की मांग करते हुए मारपीट की जाती थी। आरोप है कि गुरुवार को ससुरालीजनों ने उसे जला दिया। अशोक ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देने की बात बतायी। इंस्पेक्टर खैरगढ़ प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा लिखा जाएगा।