Move to Jagran APP

प्रदेशाध्यक्ष की रिहाई को कांग्रेस ने शुरू किया सेवा सत्याग्रह

प्रदेशाध्यक्ष की रिहाई को कांग्रेस ने शुरू किया सेवा सत्याग्रह

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 11:10 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 11:10 PM (IST)
प्रदेशाध्यक्ष की रिहाई को कांग्रेस ने शुरू किया सेवा सत्याग्रह
प्रदेशाध्यक्ष की रिहाई को कांग्रेस ने शुरू किया सेवा सत्याग्रह

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस ने शनिवार से सेवा सत्याग्रह शुरू कर दिया। इस महाभियान के अंतर्गत बाइपास स्थित पार्टी कार्यालय पर महारसोई का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में पोस्टकार्ड व सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया जाएगा।

loksabha election banner

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए आज से पूरे प्रदेश में सेवा सत्याग्रह आंदोलन चलाया जा रहा है। इस महाअभियान की थीम सेवा की होगी, विजय हम सब की होगी क्योंकि लल्लू अजय भी अपने ही है, कांग्रेस का सिपाही मजदूर का भाई के नारे के साथ पूरे प्रदेश में कांग्रेसजन 25 लाख जरूरतमंदों को भोजन वितरित करेंगे। एआइसीसी सदस्य अतुल चतुर्वेदी ने कहा कि यह महारसोई छह से 12 जून तक चलेगी। पूरे प्रदेश में जरूरतमंदों लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भोजन वितरित किया जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म सिंह यादव ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को सेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए सरकार ने जेल में डाला है, लेकिन अंत में सेवा और सत्य की जीत होगी। जेल की सलाखें और फर्जी मुकदमे हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक पाएंगे। पार्टी कार्यालय को सांझी रसोई घर में तब्दील कर दिया। हाईवे पर गुजर रहे लोगों के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए 10 लाख पोस्टर लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर आवाज उठाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.