जागरण पतंग उत्सव में मकर संक्रांति पर बिखरेंगे स्वच्छता के रंग
फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। मकर संक्रांति के मौके शहर में एक बार फिर मस्ती की पतंग उड़ेगी। मकर संक्रांति पर जागरण पतंग उत्सव रामलीला मैदान में होगा। यह आयोजन नगर निगम के साथ होगा। इसमें अधिकारी, जनप्रतिनिधि, उद्योगपति और शहरी जनता सहभागिता करेगी।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: मकर संक्रांति के मौके शहर में एक बार फिर मस्ती की पतंग उड़ेगी, जो स्वच्छता का संदेश भी देगी। नगर निगम और जिला प्रशासन के सहयोग से दैनिक जागरण ने रामलीला मैदान में पतंग उत्सव और खिचड़ी भोज का आयोजन किया है, जिसमें पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, समाजसेवी एवं आम शहरवासी एक साथ पतंग उड़ाएंगे।
अपने सामाजिक सरोकारों को पूरा करते हुए दैनिक जागरण ने शहर में नई परंपरा की शुरूआत की है, जो न सिर्फ लोगों को अतीत की यादों में ले जाता है, बल्कि पुरानी परंपरा, धर्म और भाईचारे से भी जुड़ा है। पिछले साल पहली बार इसका आयोजन पीडी जैन कॉलेज के मैदान में किया गया था, जिसे लोग अब तक भुला नहीं पाए हैं। जागरण ने इस बार भी पतंग उत्सव और खिचड़ी भोज का आयोजन सोमवार को रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे से किया है। इसमें मेयर नूतन राठौर, डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ नेहा जैन, एसएसपी स¨चद्र पटेल समेत अनेक अधिकारी, विधायक मौजूद रहेंगे।
आयोजन में पतंगों के साथ पतंगबाज और उस्तादों की भी व्यवस्था रहेगी, जो हवा का रुख भांप कर पतंग उड़ाने के टिप्स देंगे। गीत संगीत के बीच लोग यहां खुले मन से पतंग उड़ाने का आनंद ले सकेंगे। आयोजन को लेकर नगर निगम ने अपनी तैयारियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। शहरवासियों को आमंत्रित किया गया है।