डिजिटल संपर्क कर केंद्र सरकार की गिनाएं उपलब्धियां
डिजिटल संपर्क कर केंद्र सरकार की गिनाएं उपलब्धियां
संस, फीरोजाबाद: शुक्रवार को भाजपा मटसेना मंडल के पदाधिकारियों ने लॉक डाउन का पालन करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। जिसमें कार्यकर्ताओं से कहा गया कि जनता से डिजिटल संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएं।
मंडल अध्यक्ष मुकेश राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। अनिल भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक वर्ष में अभूतपूर्व कार्य करके दिखाए हैं। देश की आजादी के बाद यह पहली सरकार है, जिसने देश के मूलभूत मुद्दों को सुलझाने का काम किया है। जिसमें धारा 370, 35 ए, तीन तलाक, नागरिक संशोधन कानून, श्री राम जन्मभूमि विवाद का निस्तारण करवाते हुए मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया है। जीनू चक ने कहा कि 31 जून से अभियान चलाया जाएगा। पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर केंद्र सरकार की योजनाएं बताएंगे। शशि दिवाकर, रुपेंद्र वर्मा, नरेंद्र शर्मा आदि रहे।