Move to Jagran APP

रोडवेज की मनमानी, रात में हाईवे पर जमे भाजपाई

रक्षा बंधन के त्योहार पर बसें स्टैंड पर नहीं आ रही थीं। बहनें इंतजार कर रही थीं। इसी से नाराज भाजपाइयों ने उनकी मदद की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 10:31 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 10:31 PM (IST)
रोडवेज की मनमानी, रात में हाईवे पर जमे भाजपाई
रोडवेज की मनमानी, रात में हाईवे पर जमे भाजपाई

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : मुख्यमंत्री ने शनिवार रात से महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर का तोहफा दिया, लेकिन कई परिचालकों ने मनमानी दिखाई। महिलाएं रात में बस स्टैंड पर खड़ी रहीं तो बसें हाईवे से दौड़ती रहीं। देर रात में जब भाजपा नेताओं को इसकी जानकारी मिली तो महानगर अध्यक्ष के साथ भाजपाइयों ने हाईवे पर मोर्चा संभाला। बसों को रोक कर खुद बस स्टैंड की तरफ मुड़वाया। परिवहन मंत्री से शिकायत के बाद में रात दो बजे शिकोहाबाद डिपो के अफसर भी दौड़े-दौड़े फीरोजाबाद आ गए।

loksabha election banner

रात 12 बजे से सफर मुफ्त होने के कारण कई महिलाएं रात में यात्रा के लिए निकलीं, लेकिन बस स्टैंड पर बस नहीं थी। यहां पर स्टाफ भी नहीं था। ऐसे में महिलाएं परेशान रहीं। इस दौरान किसी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खबर दी तो कुछ ही देर में भाजपा के महानगर अध्यक्ष कंहैया लाल गुप्ता के साथ में युवा मोर्चा के अंकित तिवारी एवं दीपक गु्प्ता सहित दर्जनभर कायकर्ता हाईवे पर पहुंच गए। यहां आने पर पता चला महिलाएं बसों का इंतजार कर रही हैं तो बसें हाईवे से सीधे निकल रही हैं। इस पर भाजपा नेता खुद ही सुभाष तिराहा पर खड़े हो गए तथा बसों को रोक कर बस स्टैंड की तरफ भेजा। डीएम और अन्य अधिकारियों से शिकायत के बाद में पुलिस भी यहां पर इनकी मदद के लिए आ गई। महानगर अध्यक्ष ने रोडवेज के अफसरों के न आने पर परिवहन मंत्री से शिकायत की तो रात दो बजे करीब एआरएम यहां पर पहुंचे।

महिलाओं से वसूला किराया, वापस कराए रुपये :रात में एक बजे करीब आगरा से मैनपुरी जा रही बस को भाजपा नेताओं द्वारा रोकने पर पता चला आगरा से बैठी कुछ महिलाओं से भी टिकट के रुपये ले लिए हैं, जबकि रात 12 बजे के बाद यह बस में बैठी थी। महानगर अध्यक्ष ने परिचालक को डांटते हुए महिलाओं से लिए गए 480 रुपये वापस कराए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.