संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया जिम्मेदारियों का पाठ
टूंडला, संवाद सहयोगी। मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव हथी गढ़ी में भाजपा बृज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी ¨सह ने लोकसभा, विधानसभा, क्षेत्र के विस्तारक और मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाया।
संवाद सहयोगी, टूंडला: मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव हथी गढ़ी में भाजपा बृज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी ¨सह ने लोकसभा, विधानसभा, क्षेत्र के विस्तारक और मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाया।
बंद कमरे में तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर पार्टी का एक कार्यकर्ता तैनात रहना चाहिए। जिस बूथ अध्यक्ष को नियुक्त किया जा रहा है उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन की जानकारी होना आवश्यक है। बूथ, सेक्टर, मंडल, विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में चुनाव को लेकर रूपरेखा तैयार की जानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों की जानकारी ली। बताया कि पांच मार्च तक कभी भी आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में हमारे पास अधिक समय नहीं है, अभी से चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुट जाएं। रात्रि को केवल सोने के लिए जाएं। पार्टी हित में किए गए कार्य ही आगामी लोकसभा चुनाव में विजयश्री दिलाएंगे। उन्होंने पार्टी द्वारा चलाई गई योजनाएं और मार्च तक तय किए कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा के साथ पूरा किए जाने की बात कही। इस मौके पर बृज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप ¨सह, जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, महापौर नूतन राठौर, लोकसभा प्रभारी शिवशंकर शर्मा समेत जिला और विधानसभा के विस्तारक समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।