Move to Jagran APP

उफना भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, हाईवे पर लगा जाम

भाजपाइयों की बाइक रैली को लेकर कार्यकर्ताओं का जोश उफन पड़ा। अनुशासन तोड़ कार्यकर्ता हाईवे की दोनों पटरियों पर आ गए। इससे जाम लग गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 11:17 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 11:17 PM (IST)
उफना भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, हाईवे पर लगा जाम
उफना भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, हाईवे पर लगा जाम

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: शनिवार को जिला मुख्यालय से राजा का ताल तक भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कमल संदेश बाइक रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने अनुशासन तोड़ा तो हाईवे पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। तिराहे, चौराहों पर जाम लगा तो एम्बुलेंस सहित अधिकारियों की गाड़ियां भी फंस गई। पुलिस कर्मी और अधिकारी जाम खुलवाने में जुटे रहे।

loksabha election banner

दोपहर डेढ़ बजे जिला मुख्यालय के समीप स्थित खुले मैदान से हाईवे राजा का ताल के लिए रैली रवाना हुई। राज्यसभा सांसद ने अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कहा था कि सबसे पहले संदेश वाहन चलेगा उसके पीछे बाइकें रहेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रैली रवाना होने से पहले ही पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाईवे पर पहुंच गए। कुछ कार्यकर्ता सही दिशा में तो कुछ विपरीत दिशा में बाइकें दौड़ने लगे। अनुशासन तोड़ने से रसीदपुर कनैटा, आसफाबाद, नगला बरी, सुभाष तिराहा, सुहाग नगर तिराहा, नगला भाऊ तिराहे पर जाम लग गया। इस दौरान सीओ सदर संजय रेड्डी, सीओ सिटी संजय वर्मा, मटसेना एसओ नीरज मिश्रा, रसूलपुर थाना इंस्पेक्टर तेज बहादुर ¨सह सहित तिराहे, चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मी जाम खुलवाने में जुटे रहे।

बिना हेलमेट के दौड़ाई बाइकें: भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। हाईवे पर विपरीत दिशा में बाइकें दौड़ाई गईं तो बिना हेलमेट पदाधिकारी और कार्यकर्ता फर्राटे भरते रहे। विधायक और मेयर समेत अधिकांश नेता बिना हेलमेट चले, हालांकि आधे रास्ते बाद मेयर ने हेलमेट पहन लिया।

ये भी रहे शामिल: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नानकचंद्र अग्रवाल, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी शिवशंकर शर्मा, जसराना नपं चेयरमैन अवनीश गुप्ता, सिरसागंज चेयरमैन सोनी शिवहरे, टूंडला चेयरमैन रामबहादुर चक, केशव गुप्ता, अश्वनी भारद्वाज, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, उदय प्रताप ¨सह, दीपक चौहान, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जगन सेठ, विकास पालीवाल आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.