Move to Jagran APP

फीरोजाबाद में भाजपा चलाएगी बूथ स्तरीय महा अभियान, जनता को जोड़ेंगे

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा युवा मोर्चा केपदाधिकारी आगामी करीब दो महीने तक जिले में बूथ स्तरीय महा अभियान चलाएंगे। वे गांव गांव जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे। वे सरकार की उपलब्धियां भी बताएंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 12:23 AM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 12:44 AM (IST)
फीरोजाबाद में भाजपा चलाएगी बूथ स्तरीय महा अभियान, जनता को जोड़ेंगे
फीरोजाबाद में भाजपा चलाएगी बूथ स्तरीय महा अभियान, जनता को जोड़ेंगे

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी आगामी दिनों में लगातार ढ़ाई माह तक बूथ स्तरीय महा अभियान चलाएंगे। इसके तहत जनता के संपर्क में रहने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

loksabha election banner

मंगलवार को शिवम रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता के दौरान ब्रज क्षेत्र मंत्री मनीष अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने निर्देश दिए हैं कि आगामी दिनों में ब्लॉक स्तर पर कमल कम खेल प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, नेशन विद नमो रायटर्स कन्क्लेव, राज्य टाउन हॉल, कलम संदेश बाइक रैली, विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन, कमल युवा महोत्सव, युवा संसद, राष्ट्रीय टाउनहॉल, युवा आइकॉन नेटवर्क, पहला वोट मोदी को संकल्प अभियान, नेशन विद नमो वालंटियर नेटवर्क, कैंपस एम्बेसडर नेटवर्क, ऑनलाइन प्रतियोगिताएं एवं अभियान चलाया जाएगा। इस बीच उन्होंने बुधवार को आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आयोजित सभा में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान किया है। प्रेसवार्ता के दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष देवेश भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी, आकाश गर्ग, राहुल शर्मा, दिव्यांश प्रताप, रंजीत दुबे, उल्लास गर्ग, निकुंज शुक्ला, प्रशांत शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.