आरक्षण व्यवस्था खत्म करना चाहती है भाजपा: बाबू¨सह कुशवाह
फीरोजाबाद, जासं। पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाह ने कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन सफल नहीं होगा। भाजपा पर आरक्षण व्यवस्था खत्म करने और मनुवादी वातावरण बनाने का भी आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे एवं जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू ¨सह कुशवाह ने भाजपा पर मनुवादी वातावरण बनाने का आरोप लगाया। साथ ही सपा व बसपा पर भी तीखे कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि महिला और एससी, बीसी विरोधी मानसिकता के भाजपा नेता आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने की साजिश रच रहे हैं। आरक्षण के पात्रों पर कुठाराघात किया जा रहा है।
पूर्व मंत्री रविवार को सीएल जैन महाविद्यालय मैदान में आयोजित लोकतंत्र बचाओ संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज हितैषी होने का ढोंग करने वाली केंद्र व प्रदेश सरकारे खाद, बीज, ¨सचाई, रोजगार जैसे मुद्दों से ध्यान हटाकर मंदिर, राष्ट्रवाद की बातों में जनता को उलझा रही है। सामाजिक परिवर्तन का नारा देने वाली बसपा काशीराम के उद्देश्य से भटक गई है। पार्षद से लेकर लोकसभा और विधानसभा की टिकटे पैसे लेकर दी जाती हैं। सपा भी कई बार सत्ता में आई। वो चाहती तो एससी और बीसी के आरक्षण कोटे को बढ़ा सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन सफल नहीं होगा। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामसनेही ओमरे, प्रदेश महासचिव रामगोपाल राठौर, कैलाश लोधी, गिरेंद्र ¨सह, उमा कुशवाह, संजीव शाक्य, रमेश शाक्य, राम ¨सह, वेद नारायण वाथम, विजेंद्र ¨सह, लाखन ¨सह आदि मौजूद रहे। जवानों की शहादत पर रो रहा देश:
सभा के बाद पूर्व मंत्री बाबू ¨सह कुशवाह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आतंकी हमले में जवानों के शहीद होने से पूरा देश रो रहा है। सरकार की जिम्मेदारी है कि शहादत का बदला ले।