Move to Jagran APP

घंटाघर के जर्जर छज्जे देर रात तुड़वाए

सदर बाजार में स्थित घंटाघर के जर्जर छज्जों को नगर निगम की टीम ने शुक्रवार देर रात में तुड़वा दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Aug 2018 11:59 PM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 11:59 PM (IST)
घंटाघर के जर्जर छज्जे देर रात तुड़वाए
घंटाघर के जर्जर छज्जे देर रात तुड़वाए

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : सदर बाजार में स्थित घंटाघर के जर्जर छज्जों को नगर निगम की टीम ने शुक्रवार देर रात में तुड़वा दिया।

loksabha election banner

सदर बाजार में प्राचीन घंटाघर स्थित है। यह जर्जर हालत में पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से इसके छज्जों से ईटें निकल कर गिर रही थी। ऐसे में हादसों का डर सता रहा था। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत निगम अफसरों से की तो दिन में बाजार में खासी चहल-पहल होने के कारण निगम प्रशासन घंटाघर के जर्जर छज्जों को गिराने से बच रहा था, क्योंकि इससे हादसों की आशंका बढ़ रही थी। शुक्रवार की रात में निगम की टीम ने सदर बाजार में पहुंच कर घंटाघर के छज्जों को तोड़ा। देर रात तक निगम की क्रेन के सहारे कर्मचारी छज्जों को तोड़ रहे थे। इस दौरान निगम पार्षद मोहित अग्रवाल एवं प्रमोद राजौरिया मौके पर मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.