Move to Jagran APP

छाए रहे बदरा, फुहारों संग ठंडी हवाओं ने मौसम किया सुहाना

छाए रहे बदरा फुहारों संग ठंडी हवाओं ने मौसम किया सुहाना

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 11:27 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 11:27 PM (IST)
छाए रहे बदरा, फुहारों संग ठंडी हवाओं ने मौसम किया सुहाना
छाए रहे बदरा, फुहारों संग ठंडी हवाओं ने मौसम किया सुहाना

संवाद सहयोगी, फीरोजाबाद: गुरुवार का दिन सुहागनगरी की जनता के लिए राहत लेकर आया। सुबह आसमान में बादल छाने के साथ ही रुक-रुककर पड़ी फुहारों ने मौसम को सुहाना कर दिया। दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहीं। तापमान में गिरावट आने के कारण आमजन को भीषण गर्मी से निजात मिली। शहर की सड़कों, बाजारों में रौनक नजर आई।

loksabha election banner

सूर्यदेव के तेवर काफी तल्ख थे। सुबह आठ बजे से ही धूप शरीर को जलाने लगती हैं। ऐसे में लोग घर से निकलने से कतराने लगे थे। घर के अंदर कूलर-पंखा और एसी भी राहत नहीं दे पा रहे थे। सड़कों पर राहगीरों का दो कदम भी चलना मुश्किल हो गया था। अधिकतम तापमान भी 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तेज धूप के कारण दोपहर 12 बजे बाद सड़कों पर सन्नाटा नजर आता था। ऐसे में हर कोई आसमान से राहत की उम्मीद लगाए हुआ था। जो बुधवार की रात से कुछ हद तक पूरी होती नजर आई। रात भर रुक-रुककर फुहारों के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना कर दिया। गुरुवार सुबह भी फुहार पड़ती रही। सूर्य देव बादलों में छिपे रहे। दिन भर चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आ गई। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 23 रहा। गर्मी से राहत मिलने पर आम दिनों की अपेक्षा सड़कों पर अधिक चहल-पहल दिखी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.