विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टकराते चले गए तीन ट्रक, थम गए दौड़ती कारों के पहिए

By Neelesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 13 Nov 2026 09:50 PM (IST)

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नगला खंगर क्षेत्र में तीन ट्रक आपस में टकरा गए, जिसमें एक चालक गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें

दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हटाती क्रेन।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हटाती क्रेन।

संवाद सूत्र, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात एक बजे नगला खंगर क्षेत्र में माइलस्टोन 60.400 के पास तीन ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आधा घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। दो ट्रक के चालक मौके से भाग गए। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात लखनऊ से आगरा की ओर जा रहा एक ट्रक किसी तरह अनियंत्रित हो गया। इसके बाद पीछे से आ रहे एक-एक कर दो अन्य ट्रक उससे टकरा गए। हादसे में बीच वाले ट्रक का 24 वर्षीय चालक जगदीश निवासी जोधपुर थाना तिवारी राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।

हादसे के कारण आधा घंटे तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य करते हुए तीनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कठफोरी पुलिस चौकी पर खड़ा कराया है। नगला खंगर इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया दो ट्रक के चालक घटना के बाद से भाग गए हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।