Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सात फेरे ले एक दूजे के हुए 147 जोड़े

फीरोजाबादजागरण संवाददाता। बुधवार को लवकुश कल्याण समिति और राष्ट्रवीर दुर्गादास सेवा समिति ने सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। जिनमें 42 जोड़े सात फेरे लेकर एक दूजे को हो गए। वहीं प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत चार ब्लॉकों में विवाह समारोह आयोजित किए। इनमें 95 हिदू और 10 मुस्लिम जोड़ों की शादी कराई गई। आयोजकों ने वर वधु को घरेलू सामान देकर विदा किया।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 11 Jul 2019 06:26 AM (IST)
Hero Image
सात फेरे ले एक दूजे के हुए 147 जोड़े

फीरोजाबाद,जागरण संवाददाता। बुधवार को लवकुश कल्याण समिति और राष्ट्रवीर दुर्गादास सेवा समिति ने सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। जिनमें 42 जोड़े सात फेरे लेकर एक दूजे को हो गए। वहीं प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत चार ब्लॉकों में विवाह समारोह आयोजित किए। इनमें 95 हिदू और 10 मुस्लिम जोड़ों की शादी कराई गई। आयोजकों ने वर वधु को घरेलू सामान देकर विदा किया।

राष्ट्रवीर दुर्गादास सेवा समिति द्वारा रामलीला मैदान में 21वां सर्वसमाज सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। बैंडबाजों की धुन पर डांस करते हुए बराती आयोजन स्थल पर पहुंचे। आयोजकों ने तिलक लगाकर बरातियों का स्वागत किया। उसके बाद मंच पर 21 जोड़ों ने एक दूजे को वरमाला डाली। उसके बाद रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराए गए। आयोजकों ने सभी जोड़ों को घरेलू सामान दिया। इस दौरान मेयर नूतन राठौर ने कहा कि शादियों में फिजूल खर्चों को रोकने के लिए सामूहिक विवाह समारोह आवश्यक हैं। इसलिए सर्वसमाज को आगे आना होगा। इस दौरान समारोह संयोजक रामगोपाल राठौर, सुरेश बाबू राठौर, बबलू राठौर, भानुप्रताप सिंह, जनमेद सिंह, शिशुपाल राठौर आदि पदाधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

लवकुश कल्याण समिति ने कोटला रोड स्थित रामप्रकाश कुशवाह आदर्श स्कूल में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। कोटला रोड स्थित अहिल्याबाई की प्रतिमा से कांग्रेस अध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर बरात को रवाना किया। घोड़ों पर सवार दूल्हे और बैंडबाजों की धुन पर बराती डांस करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचे। आयोजकों ने बरातियों का स्वागत किया। 21 जोड़ों ने एक दूजे को वरमाला डाली। उसके बाद सात फेरे लिए। इस दौरान मिजाली लाल कुशवाह, रामदास कुशवाह, हेत सिंह कुशवाह, संजय कुशवाह, ओमनरायन कुशवाह आदि पदाधिकारियों ने वर वधु को घरेलू सामान दिया।

टूंडला ब्लॉक की ओर से केपी सिंह मैरिज होम, हाथवंत ब्लॉक का शिवा मैरिज होम खैरगढ़, ब्लॉक नारखी का ठाकुर कोल्ड स्टोरेज और ब्लॉक एका का ब्लॉक परिसर में समारोह आयोजित किया गया। नारखी में भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप लोधी, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञा शंकर, बीडीओ महेश चंद्र त्रिपाठी ने नव विवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं एवं सरकार की तरफ से दी जाने वाली सहायता भेंट की। प्रत्येक जोड़े को चांदी की पायल, बर्तन, गैस चूल्हा, छोटा गैस सिलिडर, कंबल, साडी़, चुनरी आदि सामान दिया गया।