रामलीला मैदान में जलेगा अहंकारी रावण का 35 फुट का पुतला
शुक्रवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। रामलीला मैदान में अहंकारी रावण का 35 फुट का पुतला दहन होगा। रामलीला और रावण दहन को देखने के लिए आसपास क्षेत्र से लोग आएंगे।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: शुक्रवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। रामलीला मैदान में रावण का वध के साथ पुतला दहन होगा। इसकेलिए 35 फुट ऊंचा पुतला बनाया गया है। कारीगरों ने गुरुवार को इसे अंतिम रूप दे दिया। सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में रामलीला चल रही है। दशहरा पर रामलीला में रावण दहन की लीला को देखने के लिए दूर-दूर से भीड़ उमड़ती है। 20 दिन से कारीगर रावण का पुतला बनाने में जुटे हैं।
-----
80 हजार में तैयार हुआ पुतला:
कारीगर कमलेश बाबू ने बताया कि रावण के पुतले में 50 से 60 हजार रुपये की आतिशबाजी लगाई जाती है। इसके अलावा बांस आदि पर भी खर्च होता है। पुतला बनाने में 70 से 80 हजार रुपये खर्च आया है।
---
लेबर कॉलोनी में भी पुतला दहन
लेबर कॉलोनी में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष किशन यादव ने बताया कि यहां भी 35 फुट ऊंचे रावण का पुतला दहन किया जाएगा।
बच्चे भी बना रहे पुतले : दशहरा पर कई मुहल्लों में बच्चों एवं युवाओं ने भी रावण दहन की तैयारी की है। इसके लिए बच्चों द्वारा अपने स्तर पर पुतले बनाए गए हैं। इनका दशहरा पर दहन किया जाएगा।