भाजपा नेता पर जानलेवा हमला
सिरसागंज (फीरोजाबाद): गांव रुधैनी में बुधवार की रात में भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व मंत्री समर्थक पर
सिरसागंज (फीरोजाबाद): गांव रुधैनी में बुधवार की रात में भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व मंत्री समर्थक पर जानलेवा हमले से सनसनी फैल गई। शराब के नशे में कुछ लोगों ने धारधार हथियार से भाजपा कार्यकर्ता को घायल कर दिया। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है।
घटना गांव रुधैनी की है। गांव में रहने वाले हरी ¨सह बघेल उर्फ कालू भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व मंत्री जयवीर ¨सह के समर्थक हैं। वे भाजपा की टिकट पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े थे लेकिन रोमांचक मुकाबले में पिछड़ गए। घटनाक्रम के अनुसार बुधवार की रात साढ़े आठ बजे करीब वह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। घर के निकट ही कुछ लोग शराब का सेवन कर रहे थे। शराब के नशे में इनके बहकने पर हरी ¨सह ने इन्हें टोका तो यह झगड़ने पर उतारू हो गए। हरी ¨सह ने जब इसका विरोध किया तो शराब के नशे में हमलावरों ने हरी ¨सह पर हमला बोल दिया। इस दौरान एक ने धार धार हथियार से हरी¨सह बघेल के सिर में प्रहार कर दिया। इससे हरी ¨सह घायल हो गए। चीख-पुकार मचने पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इधर हमलावर यहां से भाग गए। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर पुलिस गांव पहुंची तथा घायल को अस्पताल भेजा। हरी ¨सह भाजपा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुके हैं। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।