विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में गर्म खीर गिरने से 11 लोग झुलसे, ई-रिक्शा पलटने से हुआ हादसा

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 17 Oct 2026 01:00 PM (IST)

फिरोजाबाद के बसई मोहम्मदपुर में ई-रिक्शा पलटने से गर्म खीर गिरने से बच्चों सहित 11 लोग झुलस गए। सभी घायलों ...और पढ़ें

ट्रामा सेंटर में भर्ती झुलसे हुए बच्चे।

ट्रामा सेंटर में भर्ती झुलसे हुए बच्चे।

HighLights

  1. बच्चों सहित 11 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

  2. घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती, डीएम-एसएसपी पहुंचे।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह खीर चढ़ाने जा रहे ग्रामीणों ई-रिक्शा के पलटने से हादसा हादसे का शिकार हो गए। ई-रिक्शा में रखी गर्म खीर सवारियों के ऊपर गिर गई। इससे 11 लोग झुलस गए। सभी घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना।

बसई मोहम्मदपुर निवासी निरोत्तम सिंह शनिवार सुबह 10 बजे गांव के पास स्थित माता मंदिर में खीर चढ़ाने के लिए जा रहे थे। परिवार और गांव के लोग ई रिक्शा में सवार होकर निकले थे। ई-रिक्शा में ही गर्म खीर रखी हुई थी। ई-रिक्शा पलटने से गर्म खीर सवारियों के ऊपर गिर गई। हादसे में 11 लोग झुलस गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। घायलों को तत्काल सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

ये लोग झुलसे

सोनम, नितिन, विमलेश, कुसुम, प्रीति, निशा, रागिनी, ऋतिक, वंदना और महेंद्र सहित 11 लोग झुलसे हैं।