बच्चों के विवाद में लाठी-डंडे चले पथराव 10 लोग घायल
बचों के विवाद में लाठी-डंडे चले पथराव 10 लोग घायल
टूंडला: थाना पचोखरा क्षेत्र में खेल के दौरान बच्चों मैं विवाद हो गया।बाद में मामला बड़ों तक पहुंच गया। उन लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। बाद में पथराव से भगदड़ मच गई। मारपीट पथराव में 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया है।नगला महादेव में क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। उन लोगों मेंमारपीट हो गई। बच्चों का विवाद बड़ों तक आ गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए।दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। समीपवर्ती गांव के लोग भी वहां पहुंच गए।काफी देर तक उन लोगों में मारपीट होती रही। बाद में पथराव हो गया। पथराव होतेवहां पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।बाद में लोगों ने एकत्रित होकर दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों पक्षों नेथाने पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ मारपीट पथराव की तहरीर दी है। पुलिस ने मारपीट में घायल राजेश पुत्र ज्ञान सिंह रामलाल पर बदन सिंह बॉबी भूतराजेश जितेंद्र पुत्र गिरीश गिरीश पुत्र मक्खन लाल राम लखन सुपर मदन मनोज पुत्र मदन राम जाने पुत्र मदन गोपाल पुत्र हरिलाल वीरपाल पुत्र जबर सिंह का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।