कच्ची कोठरी गिरने से महिला घायल
संवाद सूत्र बकेवर विकास खंड देवमई के भेलगांव निवासी राजकुमार की दो कोठरी कच्ची बनी
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 06:59 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 06:59 PM (IST)
संवाद सूत्र, बकेवर : विकास खंड देवमई के भेलगांव निवासी राजकुमार की दो कोठरी कच्ची बनी हुई है। शनिवार की दोपहर राजकुमार की पत्नी आशा बहू वंदना छप्पर के नीचे बैठी घरेलू काम कर रही थीं। दोनों बच्चे दूसरी कोठरी की ओर खेल रहे थे। तभी अचानक एक कोठरी व दीवार में रखा छप्पर गिर गया। महिला छप्पर के नीचे दब गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने छप्पर हटाकर महिला को बाहर निकाला। महिला को मामूली चोटें आई हैं। कोठरी में रखी बाइक व गृहस्थी का अन्य सामान दब गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें