बहराइच के ध्यानार्थ : बीमारी से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाई, मौत
संवाद सूत्र असोथर (फतेहपुर) दशहरा पर्व के दिन रविवार को बीमारी से परेशान होकर एक
संवाद सूत्र, असोथर (फतेहपुर) : दशहरा पर्व के दिन रविवार को बीमारी से परेशान होकर एक महिला ने बाग में आम के पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी।
असोथर थाने के घनघौल गांव निवासी किसान जयप्रकाश शुक्ला की 45 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी पिछले तीन वर्षों से क्षयरोग से पीड़ित थीं। इधर कुछ दिनों से उनके काफी दिक्कत हो गई थी। त्योहार के दिन परेशान महिला जंगल गई और बाग में आम के पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक जब महिला घर नहीं गई तो स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। बाग में मां का शव लटकता देखकर बेटा श्रीकृष्ण व बेटी अंजली बेहाल हो गए। एसओ रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि महिला क्षयरोग से पीड़ित थी और अब कैंसर की शिकायत भी आ गई थी। अवसाद में आकर महिला के जान देने की आशंका है। दिवंगत का मायका बहराइच जिले के पकौड़ी गांव थाना पखरपुर है।