पति से झगड़कर महिला ने जहर खाया, मौत
संवाद सूत्र, थरियांव (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के गड़रियनपुरवा मजरे मुरांव गांव में पति से लड़
संवाद सूत्र, थरियांव (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के गड़रियनपुरवा मजरे मुरांव गांव में पति से लड़ झगड़कर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। खबर पाकर पहुंचा मायका पक्ष आनन फानन महिला को सदर अस्पताल लेकर आए जहां उसकी मौत हो गई। जिससे कोहराम मचा रहा।
गड़रियनपुरवा गांव निवासिनी 30 वर्षीय रानी देवी पत्नी सुनील कुमार लोधी के मायके झाड़ीरामपुर थाना मलवां में भतीजे का शनिवार को शाम बरहवां संस्कार का कार्यक्रम था। जिस पर वह दोपहर को मायके जाना चाह रही थी। पति ने मायके भेजने की हामी भरकर उसे 500 रुपए देने लगा लेकिन पत्नी ज्यादा रुपये की मांग कर दी। जिससे दोनो में झड़प हो गई। नाराज पत्नी ने देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। खबर पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोग रानी देवी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लेकर आए जहां उसने दम तोड़ दिया। जिससे मृतका के बच्चे आशा देवी, गुड़िया व बेटा टमाटर रो-रोकर बेहाल रहें। पति का कहना था कि उसे इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि थोड़ी सी बात में पत्नी जान दे दी।