कीचड़ में फंसे वाहन, जाम से जूझे राहगीर
संवाद सूत्र खखरेड़ू विजयीपुर-धाता मार्ग पर भदौड़ा मोड़ से धाता कस्बा तक ओडीआर (गैर जनपद मार्ग) की हालत बेहद खस्ताहाल पड़ी है। संस्था ने दिसंबर महीने में एक सप्ताह तक सड़क मरम्मत कार्य किया। बाद में मौसम खराबी का हवाला देकर काम बंद करा दिया गया। एक महीने बाद भी सड़क मरम्मत कार्य नहीं शुरू हो सका। वाहन चालकों को हिचकोले खाते हुए सफर पूरा करना पड़ता है।
संवाद सूत्र, हथगाम : सड़क चौड़ीकरण में पटरी पुराई के लिए डाली गई मिट्टी में बरसात के बाद वाहन फंस गए। ट्रक, प्राइवेट बस व चार पहिया वाहनों के फंसने से जाम की समस्या पैदा हुई। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक राहगीरों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
बुधवार दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बाजार के अंदर कई बार जाम की समस्या पैदा हुई। अंबुज मोदनवाल, मनोज कुमार, प्रमोद, लवकुश आदि लोगों का कहना था सड़क चौड़ीकरण के लिए कुछ दिन पहले ही संस्था ठेकेदार ने पटरी पुराई के लिए मिट्टी डलवाई थी। अपराह्न कुछ देर की बरसात में मिट्टी नम हो गई। पटरी में टायर जाते ही वाहन फंसने लगी। दोनों ओर नाला खोदा होने से पैदल राहगीर, दो पहिया व चार पहिया वाहनों को पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। दोपहर बाद से तीन बजे तक कई बार जाम के हालात पैदा हुए। स्कूली वाहन, प्राइवेट बसें, चार पहिया वाहन तथा टेंपो आदि गाड़ियां जाम में जहां के तहां खड़ी रही। अपराह्न दो बजे के बाद स्कूल-कालेजों की छुट्टियां हुई तो लोगों को पैदल निकलने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। जाम में फंसे वाहनों को निकालने में पुलिस कर्मियों ने घंटों मशक्कत करनी पड़ी। तीन घंटे तक वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।