अब सफाई पर लगेगा यूजर चार्ज, डीएम ने जारी किया आदेश
संवाद सहयोगी, ¨बदकी : सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आ रहे वित्तीय संकट को देखते ह
संवाद सहयोगी, ¨बदकी : सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आ रहे वित्तीय संकट को देखते हुए यूजर चार्ज लगाने के प्रस्ताव को नपा बोर्ड ने खारिज कर दिया था। अब डीएम की सख्ती के बाद नगर पालिका बैकफुट पर आ गई है। मंगलवार को होने वाली बोर्ड की बैठक में छह सौ रुपया सलाना यूजर चार्ज कराने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
नगर की सफाई व्यवस्था के साथ स्वच्छ भारत मिशन अभियान को चलाने के लिए वित्तीय संकट है। इस वित्तीय संकट को खत्म करने के लिए नपा (नगर पालिका) को खुद ही आय के स्त्रोत्र खोजने थे। पिछले माह हुई बोर्ड की बैठक में यूजर चार्ज लगाने का प्रस्ताव रखा गया था, इसे बोर्ड ने बहुमत के आधार पर खारिज कर दिया था। इस पर डीएम ने सख्ती दिखाते हुए नपा में कर्मचारियों के वेतन को छोड़ अन्य सभी प्रकार के वित्तीय लेनदेन पर रोक लगा दी। इससे नपा के सभी वित्तीय काम ठप है। डीएम की सख्ती के बाद नपा ने फिर यूजर चार्ज लगाने की तैयारी की है। इसे बोर्ड में पास कराया जाना है।
यूजर चार्ज से 39 लाख की होगी सालाना आय
नगर क्षेत्र के अंदर इस समय 6500 मकान हैं। इन सभी मकानों पर प्रति मकान 600 रुपये वार्षिक यानी 50 रुपये महीने सफाई का यूजर चार्ज देना होगा। इस तरह नगर पालिका ¨बदकी की वार्षिक आय 39 लाख रुपये का इजाफा होगा।