विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Crime: शिकार नहीं बना पाए तो शोहदों ने किशोरी को यमुना में फेंका, मेले में किया था अगवा; मछुआरों ने बचाई जान

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
Published: Sat, 28 Oct 2023 11:44 PM (IST)

UP Crime News - किशुनपुर कस्बा के मेले में पुलिस का चाक-चौबंद तोड़कर चार युवकों ने एक किशोरी को अगवा ...और पढ़ें

UP Crime: शिकार नहीं बना पाए तो शोहदों ने किशोरी को यमुना में फेंका
UP Crime: शिकार नहीं बना पाए तो शोहदों ने किशोरी को यमुना में फेंका

संवाद सहयोगी, खागा/फतेहपुर। किशुनपुर कस्बा के मेले में पुलिस का चाक-चौबंद तोड़कर चार युवकों ने एक किशोरी को अगवा कर लिया। जोर-जबरदस्ती का विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी को यमुना नदी में फेंक दिया। गांव के ही मछुआरे जो नदी में मछलियां पकड़ रहे थे, उन्होंने किशोरी को पानी से बाहर निकाला। पीड़िता को पिता ने खागा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह है मामला

शनिवार रात साढ़े नौ बजे करीब पीड़िता किशोरी को एंबुलेंस से खागा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पिता ने बताया कि किशुनपुर कस्बा से सटे एक गांव में वह रहते हैं। मेले की वजह से उनके घर पर बाहर से कई रिश्तेदार आए थे। अचानक रसोई में नमक खत्म हो गया। 

16 वर्षीय बेटी को नमक लाने के लिए बगल की दुकान तक भेजा गया। काफी देर बाद जब पुत्री न आई तो खोजबीन शुरू की गई। यमुना नदी किनारे पहुंचने पर वहां भीड़ दिखाई पड़ी। गांव के ही रहने वाले मछुआरों ने बेटी को पानी से बाहर निकाला था।

पुलिस ने कहा… 

प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही का कहना था पुलिस फोर्स मौके पर गया था। पीड़िता किशोरी मेला देखने आ रही थी। तभी रास्ते में युवकों ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्दी ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: माफिया अतीक के गुर्गों का नहीं कम हो रहा आतंक, गुंडागर्दी करने पर गैंग के गुर्गे आबिद समेत आठ पर मुकदमा

यह भी पढ़ें: Prayagraj News: ऑनलाइन गेम में पैसे डूबने पर युवक ने फंदे से लटककर दी जान, प्रतियोगी परीक्षा का कर रहा था तैयारी