घरेलू कलह से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान
संवाद सूत्र मलवां (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के उमरगहना गांव में शनिवार सुबह एक महिला ने घर
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 06:39 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 06:39 PM (IST)
संवाद सूत्र, मलवां (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के उमरगहना गांव में शनिवार सुबह एक महिला ने घरेलू कलह से परेशान होकर रस्सी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने दिवंगत के पति से पूछताछ की।
उमरगहना निवासी ममता देवी पत्नी धर्मेंद्र की तीन बेटियां अंशिका, अनुष्का व अंजलि सुबह घर के बाहर खेल रहीं थीं। तभी महिला ने घर के भीतर फंदा लगाकर जान दे दी। बेटियां घर के भीतर गईं तो मां को फंदे में लटकता देख रोने बिलखने लगीं। इससे पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। एसओ अरविद कुमार सिंह का कहना था कि जांच में स्पष्ट हुआ है कि घरेलू कलह के चलते महिला ने खुदकुशी कर ली है। इसका पति मजदूरी करता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें