कैंडिल जला दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: रविवार को विश्व दुर्घटना स्मृति दिवस नम आंखों के साथ मनाया गया। अ
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: रविवार को विश्व दुर्घटना स्मृति दिवस नम आंखों के साथ मनाया गया। आम जनमानस को सुरक्षित यातायात का संदेश देते हुए नियमों के पालन की शपथ दिलाई गयी। प्रशासन की तरफ से आयोजित नमन कार्यक्रम के तहत सड़क दुर्घटना में इस वर्ष जान गंवाने वाले 501 लोगों की याद में इतनी ही कैंडिल जलाकर उन्हें नमन किया गया।
वर्ल्ड डे आफ रिमेंबरेंस फार रोड ट्रैफिक विक्टिम के बैनर के साथ प्रशासनिक अफसरों ने कैंडिल मार्च निकाल कर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। इस दौरान कैंडिल मार्च में एनसीसी के कैडेट्स ने यात्रियों व राहगीरों को यातायात के नियम बताए और जीवन को सुरक्षित करने की सलाह दी। कैंडिल मार्च में एआरटीओ एसके ¨सह, जीएन मिश्रा, चंद्रजीत, ऋषिकांत तिवारी, मो अयूब, जनार्दन शर्मा, देवदीन, फरहत अली, रामदास समेत अनेक लोग मौजूद रहे।