बहुरेंगे दिन अब प्रतिदिन खुलेगी लाइब्रेरी
संवाद सहयोगी बिदकी राष्ट्रकवि पं. सोहन लाल द्विवेदी की स्मृति में बनाए गई लाइब्रेरी (वाचनालय एवं पुस्तकाल) को नपा (नगर पालिका) व्यवस्थित ढंग से संचालित करेगी। यहां पर साहित्य के अलावा प्रतिदिन समाचार पत्र हिदी साहित्य की पुस्तकें व प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें अध्ययन के लिए उपलब्ध होंगी।
संवाद सहयोगी, बिदकी : राष्ट्रकवि पं. सोहन लाल द्विवेदी की स्मृति में बनाए गई लाइब्रेरी (वाचनालय एवं पुस्तकाल) को नपा (नगर पालिका) व्यवस्थित ढंग से संचालित करेगी। यहां पर साहित्य के अलावा प्रतिदिन समाचार पत्र, हिदी साहित्य की पुस्तकें व प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें अध्ययन के लिए उपलब्ध होंगी।
वर्ष 2001 में राष्ट्रकवि की स्मृति में बनाई गई लाइब्रेरी पिछले 9 वर्षो से सुचारु रूप से संचालित नहीं किया गया जा सका है। लाइब्रेरी में राष्ट्रकवि के साहित्य से जुड़ी कुछ पुस्तकें उपलब्ध हैं। जागरण ने राष्ट्रकवि की 115 वीं जयंती पर लाइब्रेरी के हालातों की खबर प्रकाशित की थी। नपा अध्यक्ष मुन्ना लाल सोनकर ने इसे संज्ञान लिया है। शुक्रवार को अध्यक्ष ने नपा के कार्यालय अधीक्षक मनोज शुक्ला को लाइब्रेरी संचालन की जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही लाइब्रेरी के खुलने और बंद होने का समय भी तय कर दिया। लाइब्रेरी को अब शनिवार से सुबह 8 बजे से पूर्वाह 11 बजे तक और अपरांह 3 बजे से सायं 6 बजे तक खोला जाएगा।
..............
राष्ट्रकवि पंडित सोहन लाल द्विवेदी नगर पालिका के अध्यक्ष भी रहे। उनकी स्मृति में बनाए गए वाचनालय एवं पुस्तकालय को सुसज्जित ढंग से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। यहां पर छात्रों के पढ़ने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, प्रतिदिन के समाचार पत्र व राष्ट्रकवि सहित अन्य साहित्यकारों व कवियों का साहित्य अध्ययन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। मुन्ना लाल सोनकर अध्यक्ष नगर पालिका बिदकी