मौसम हुआ खराब, बरसात के बनने लगे आसार
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : भोर पहर से प्रात : आसमान ने छाए बादलों ने दिनभर सर्दी का एहसास
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : भोर पहर से प्रात : आसमान ने छाए बादलों ने दिनभर सर्दी का एहसास कराया। सुबह और शाम पहर की ठंडक से जूझ रहे आम जनमानस का रविवार को आसमान में छाए बादलों की वजह से ठंड ने साथ नहीं छोड़ा। आसमान में घुमड़ रहे बादलों के चलते लोगों के दिलों में डर समाया रहा कि कहीं बरसात न हो जाए। वहीं मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बरसात हो सकती है।
पारे में सुधार होता नहीं दिखाई दे रहा है। रविवार को आसमान में छाए बादलों एवं सर्द हवाओं से आम जनमानस कांप उठा। सूर्य की किरणों को बादलों के झुरमुट ने ढक रखा था। बीते 24 घंटे में पारा अधिकतम 23 तो न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते लोगों की सेहत भी प्रभावित हो रही है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है तो शाम पहर से बाजारों की रौनक गायब दिखाई दे रही है। दिनभर दुकानदारी करने के बाद दुकानदार शाम पहर जल्द दुकान बंद करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। मौसम के साथ न देने से रेलवे में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। लंबी दूरी की गाड़ियों देरी से चल रही है और कई गाड़ियां रद की गई हैं। दिनभर सूर्य बादलों के बीच से लुका छिपी करके छांकता हुआ नजर आया। वहीं मौसम विज्ञानियों की मानें तो मौसम ने करवट ले ली है। आने वाले समय में बरसात के आसार बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में पारे में अभी और गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं प्रशासन नगर क्षेत्रों में अलाव जलवाएं जाने एवं रैन बसेरों को दुरुस्त रखने के प्रयास में जुटा हुआ है। धुंध और कुहासे के बीच होती सुबह
भोर पहर से मौसम खासा ठंडक भरा होता है तो धुंध और कुहासे के बीच हो रहा है। हालात यह है कि सर्दियों के चलते गांवों में खेतों से कुहासा निकाल रहा है। जिसके चलते धुंध छाई दिखाई देती है। इस धुंध के चलते हाईवे में वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुहासे की पतली चादर सुबह पहर वाहनों की रफ्तार धीमी करने को मजबूर हो रही है। विधायक-एसडीएम ने बांटे कंबल
मलवां ब्लाक के गांव कांधी में रविवार को कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें ¨बदकी विधायक करण ¨सह पटेल और एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश ने 150 गरीब लोगों को शासन की निश्शुल्क कंबल योजना से अच्छादित किया। लाव लश्कर के साथ एसडीएम विधायक के साथ गांव में घूम घूमकर चिन्हित परिवार वालों को कंबल थमाकर ठंडक से बचाने को कंबल दिए। कंबल वितरण के चलते सुबह पहर से गरीब आशा लगाए हुए बैठे थे।